Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने फेंका पानी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने फेंका पानी

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक व्यक्ति ने ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान तरल पदार्थ फेंक दिया। इसके तुरंत बाद ही सुरक्षा कर्मियों ने उस व्यक्ति को दबोच लिया और आसपास खड़े कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद केजरीवाल पीछे हटे और अपने कपड़ों को सूंघने लगे। बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आप नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर अक्सर इस तरह के हमले होते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केन्द्र सरकार केजरीवाल को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिये गए व्यक्ति का नाम अशोक झा है। वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के तौर पर तैनात है। पुलिस के अनुसार फेंका गया तरल पदार्थ पानी था। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Latest News