Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशसरकार के आदेशों का पालन नहीं करने वाले विभागों की बनेगी सूची,...

सरकार के आदेशों का पालन नहीं करने वाले विभागों की बनेगी सूची, लोकसेवकों की मांगों पर होगा मंथन

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के चित्रकूट में हो रहे कर्मचारी सम्मेलन में जबलपुर से जिला संयोजक अटल उपाध्याय, सहसंयोजक देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री भोपाल रवाना हुए। सम्मेलन में भाग लेने के लिए जबलपुर से तीन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, कर्मचारी की मांगों को रखने के लिए रवाना हुए।

सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में चर्चा की जाएगी साथ ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशों का पालन न करने वाले विभागों की समीक्षा करने के पश्चात शासन को रिपोर्ट दिए जाने के संबंध में कर्मचारी संघ के पत्र तैयार किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश से करीबन 490 पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए चित्रकूट रवाना हो रहे हैं, सम्मेलन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह विशेष तौर पर कार्यक्रम में शामिल रहेंगे

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सातवें वेतनमान के अनुसार आवास महंगाई शहरी एवं अन्य लाभ, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण, कार्य के आधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति, समस्त विभागों में कर्मचारियों की परामर्शदाता समिति की बैठक आयोजित करने आदि समस्याओं के निराकरण का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

Related Articles

Latest News