Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयजबलपुर के भाई-बहन ने राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जीते पदक

जबलपुर के भाई-बहन ने राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जीते पदक

68वीं राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 से 6 जनवरी 2025 तक किया गया था, जिसमें संस्कारधानी जबलपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनागर की छात्रा अन्वी लोधी पटेल ने 14 बालिका वर्ग-32 किग्रा एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पनागर के छात्र अनुज पटेल ने 17 वर्ष बालक वर्ग एवं किग्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते।

राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने वाले अन्वी लोधी और अनुज पटेल आपस में भाई-बहन हैं और दोनों खिलाड़ी कुराश जिला सचिव एवं प्रशिक्षक शशांक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जबलपुर के कुराश खिलाड़ियों की सफलता पर अमित श्रीवास, जयराज चौधरी, सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, राहुल भोजक, सुमित ठाकुर, विश्वास चौधरी, देव खेतपाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैंl

Related Articles

Latest News