Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशशास्त्रीय गायन स्पर्धा में राग मालकोस की प्रस्तुति देकर बिजली कंपनी के...

शास्त्रीय गायन स्पर्धा में राग मालकोस की प्रस्तुति देकर बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

46वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत सांस्कृतिक प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 में केन्द्रीय कार्यालय क्षेत्र जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता महेश कुमार नुन्हारिया ने शानदार गायन का प्रदर्शन करते हुए शास्त्रीय संगीत की कठिन विधा ‘राग मालकोस‘ की अद्भुत प्रस्तुति देकर शास्त्रीय गायन स्पर्धा के पुरूष वर्ग में तृतीय स्थान अर्जित करने में सफलता हासिल की।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने महेश कुमार नुन्हारिया को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुये हर्ष जाहिर किया है।

केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद एम.पी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के तत्वावधान में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राजधानी भोपाल के मानस भवन हाल में ‘कोयलिया बोले अमवा की डाल पर’ की प्रस्तुति से महेश कुमार नुन्हारिया ने हाल में समां बांध दिया। उपस्थित दर्शकों ने इस लोकप्रिय राग और महेश कुमार नुन्हारिया की गायन शैली का भरपूर आनंद उठाया।

महेश कुमार नुन्हारिया ने तृतीय स्थान हासिल कर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी का गौरव बढाया है। उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट इंजीनियर होने के साथ गायन और वादन के क्षेत्र में भी महेश कुमार नुन्हारिया को महारथ हासिल है।

Related Articles

Latest News