Saturday, May 2, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कर्मियों ने सीखी फायलिंग और आदेश जारी करने की कला

बिजली कर्मियों ने सीखी फायलिंग और आदेश जारी करने की कला

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन के आदेशानुसार कार्मिकों की क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

बुधवार को कंपनी मुख्र्यालय के विभिन्न कार्य़ालयों, सर्कलों में पदस्थ इंजीनियरों, लेखाधिकारियों, मानव संसाधन प्रबंधकों इत्यादि कार्मिकों को पीडी त्रिपाठी, मनोज राणा ने नोटशीट आदर्श स्वरूप में लिखने, आदेश जारी करने भाषा शैली व प्रक्रिया बताने व अन्य प्रमुख कार्यालयीन गतिविधियों की बारीकियों से रूबरू कराया।

साथ ही ड्राफ्ट बनाने, दस्तावेजीकरण, फायलिंग करने, कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यालयों में पत्राचार करने इत्यादि विषयों पर उदाहरणों के साथ प्रकाश डाला गया।

शिविर शुभारंभ पर स्वागत भाषण संयुक्त सचिव तरूण उपाध्याय ने दिया। वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों के आसान तरीके से उत्तर देकर जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Related Articles

Latest News