Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआज सोने के भाव में तेजी का ट्रेंड, शुक्रवार को महंगा हुआ...

आज सोने के भाव में तेजी का ट्रेंड, शुक्रवार को महंगा हुआ 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 21 फरवरी को सोने के भाव में लगातार चौथे दिन तेजी का ट्रेंड है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में 350 रुपये से लेकर 400 रुपये की तेजी दिख रही है।

आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 88,050 रुपये से लेकर 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना भी 80,710 रुपये से लेकर 80,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम स्थिर हैं और चांदी 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 88,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News