Friday, April 24, 2026
Homeआस्थाWeekly Horoscope 24 Feb-2 Mar 2025: मार्गी मंगल और बुध का मीन...

Weekly Horoscope 24 Feb-2 Mar 2025: मार्गी मंगल और बुध का मीन राशि में गोचर लाएगा क्या बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 24 फरवरी से रविवार 2 मार्च 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह 24 फरवरी की रात 8:57 बजे से मंगल मार्गी हो जाएगा, वहीं 27 फरवरी को सुबह 10:53 बजे से बुध मीन राशि में प्रवेश करेगा तथा 2 मार्च को शुक्र तड़के 3:16 बजे से वक्री हो जाएगा।

इस सप्ताह सूर्य कुंभ राशि में, गुरु वृष राशि में, शुक्र मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे ।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का, आपके माताजी और पिताजी सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान को कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपनी संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे और बुरे रहेंगे। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 फरवरी कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 1 और 2 फरवरी को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

वृष राशि

सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु पेट की समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का योग है। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। हो सकता है इस सप्ताह आपको कई प्रकार के कार्य करने के लिए मिलें। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 24 फरवरी को आपके द्वारा किए गए कार्य असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 24 फरवरी और एक तथा 2 मार्च लाभदायक है। 25 और 26 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का, माता जी का और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके पास धन की थोड़ी कमी हो सकती है। कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। इस सप्ताह भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 फरवरी अनुकूल है। 24, 27 और 28 फरवरी को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

यह सप्ताह सामान्य तौर पर आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी  प्रतिष्ठा यथावत रहेगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। ‌धन आने के मार्ग में बाधा है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।   आपके जीवनसाथी के लिए सप्ताह उत्तम है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। आपको कार्यालय के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी खराब भी हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 फरवरी तथा 1 और 2 मार्च कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 27 और 28 फरवरी को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। यह समय कचहरी के कार्यों में रिस्क लेने का नहीं है। पेट की बीमारियों से बचने का प्रयास करें। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 फरवरी कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 1 और 2 मार्च को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत धन आ सकता है। माता जी को परेशानी हो सकती है। आप अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें अन्यथा प्रतिष्ठा में हानि संभव है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी परिणामदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा खराब हो सकते हैं। आपको पेट में तकलीफ हो सकती है। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 24 फरवरी तथा 1 और 2 मार्च कार्यों को करने के लिए उत्साहवर्धक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके परिवार में लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके माता-पिता जी का तथा संतान का सभी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध बन सकते हैं। धन आने की उम्मीद है। आपके प्रयासों से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 फरवरी शुभ है । 24 फरवरी को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।  कचहरी के कार्यों में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं, परंतु इसके लिए आपको कठोर प्रयास करने पड़ेंगे। आपके स्वास्थ्य में बाधा पड़ सकती है। आपका मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी अच्छे हैं। 25 और 26 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आप को चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपको फायदा होगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 फरवरी तथा 1 और 2 मार्च कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 27 और 28 फरवरी को आपको कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीब लोगों के बीच में कंबल का दान करें तथा बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Related Articles

Latest News