Saturday, September 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशमालवा-निमाड़ में तीन दिन में 36 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति, सबसे...

मालवा-निमाड़ में तीन दिन में 36 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति, सबसे ज्यादा इंदौर में सप्लाई

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में तीन दिन में 36 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति, सबसे ज्यादा इंदौर में 1.80 करोड़ यूनिट दैनिक आपूर्ति

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की जा रही है। सबसे ज्यादा इंदौर जिले में 1.80 करोड़ यूनिट प्रतिदिन औसत आपूर्ति हो रही हैं।

इंदौर के बाद सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति धार जिले में 1.75 करोड़ यूनिट दैनिक, तृतीय स्थान पर उज्जैन जिले में 1.36 करोड़, चौथे स्थान पर चौथे स्थान पर खरगोन जिले में 1.11 करोड़ यूनिट, पांचवें स्थान पर देवास में करीब एक करोड यूनिट बिजली आपूर्ति हो रही है।

अन्य जिलों में 28 लाख यूनिट से लेकर 90 लाख यूनिट दैनिक बिजली वितरण हो रहा है। 

कंपनी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में 36 करोड़ यूनिट एवं फरवरी के कुल 20 दिनों में 240 करोड़ यूनिट बिजली वितरित हो चुकी हैं, यह गत वर्ष फरवरी के समान दिनों की तुलना में करीब 30 करोड़ यूनिट ज्यादा हैं।

Related Articles

Latest News