Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPKVVCL के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता 28 फरवरी को होंगे सेवानिवृत्त

MPPKVVCL के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता 28 फरवरी को होंगे सेवानिवृत्त

मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दो 2 अधिकारी शुक्रवार 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्‍य अभियंता (प्रवर्तन) रीवा सुरेन्‍द्र कुमार चड़ार शुक्रवार 28 फरवरी 2025 को 31 वर्ष 5 माह की निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात् सेवानिवृत्त होंगे। वह कंपनी के विभिन्‍न पदों पर कार्यरत रहे है।

इनके अलावा मध्‍यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता (संचा./ संधा.) कटनी में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्‍थ श्रीराम पाण्‍डेय शुक्रवार 28 फरवरी 2025 को 35 वर्ष 6 माह की निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात् सेवानिवृत्त होंगे। वह कंपनी के विभिन्‍न पदों पर कार्यरत रहे है।

कंपनी प्रबंधन ने इनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है ।

Related Articles

Latest News