Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशपश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की स्मार्ट मीटर योजना की सफलता पूर्व...

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की स्मार्ट मीटर योजना की सफलता पूर्व क्षेत्र और मध्य क्षेत्र कंपनी को बताई जाएंगी: अविनाश लवानिया

स्मार्ट मीटर योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने इस क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया है। पश्चिम क्षेत्र की स्मार्ट मीटर सफलता की जानकारी मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर व मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल को बताई जाएगी। जल्दी ही शासकीय कार्यालयों, परिसरों में प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, ताकि शासकीय कार्यालयों की बिजली वितरण व्यवस्था प्रीपेड की जा सके। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पदेन चेयरमैन एवं पावर मैंनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया ने यह बात कही।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में अविनाश लवानिया ने कहा कि इंदौर क्षेत्र हर कार्य में आगे रहता है और हर बार सफलता प्राप्त करता है। इंदौर के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ता सेवाओं, मीटरीकरण, बिजली आपूर्ति, राजस्व संग्रहण, मानव संसाधन, आरडीएसएस समेत अन्य कार्यों, सेवाओं की जानकारी ली।

अविनाश लवानिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर के एबरेशन की वरिष्ठ अधिकारियों से की जाने वाली प्रति परीक्षण की सूची मुख्यालय से रेंडम आधार पर दी जाए। स्मार्ट मीटर की खासियतें उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रचार माध्यमों से बताए जाने एवं स्मार्ट मीटर की टीम द्वारा चोरी, अनियमितताएं पकड़ने की त्वरित कार्रवाई की उन्होंने प्रशंसा की। 

अविनाश लवानिया ने पोलोग्राउंड स्थित स्मार्ट मीटर के  मास्टर कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और स्मार्ट मीटर टीम द्वारा उपभोक्ता सेवाओं के संचालन, चोरी-अनियमितता रोकने के लिए किए जा रहे उच्च तकनीकी स्तर से प्रयासों की प्रशंसा की।

Related Articles

Latest News