Saturday, September 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशअख‍िल भारतीय विद्युत फुटबाल प्रतियोगिता के लिए एमपी पावर की टीम घोष‍ित

अख‍िल भारतीय विद्युत फुटबाल प्रतियोगिता के लिए एमपी पावर की टीम घोष‍ित

46वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल फुटबाल प्रतियोगिता के लिए एमपी पावर की 16 सदस्यीय टीम घोष‍ित कर दी गई। यह प्रतियोगिता 7 से 10 मार्च तक हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के तत्वावधान में हिसार में आयोजित होगी।

एमपी पावर फुटबाल टीम में अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के प्रकाश बैगा, कमलेश बैगा, पवन दुबे, संजय लाल बैगा, कृष्णा बैगा संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर के सौरभ रोतिया, पुरूषोत्तम दास, राहुल बैगा पेंच जल विद्युत गृह तोतलाडोह के लोक सिंह नारते, जबलपुर के अनंत कुशवाहा, हरीश नायक, विशाल सोना, मनोज कुमरे, राजेश कुमार सिंह, क्रि‍स्टोफर नरोन्हा व कुलदीप बहादुर थापा को शामिल किया गया है। टीम के कप्तान कुलदीप बहादुर थापा होंगे। टीम के मैनेजर पवन पटेल व कोच संदीप बर्मन को नियुक्त किया गया है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमपी पावर की टीम गुरूवार को हिसार रवाना होगी। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने एमपी पावर फुटबाल टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामना दी।

Related Articles

Latest News