Homeमध्य प्रदेशजान का जोखिम उठाकर चंबल नदी के दोनों तरफ नाव के सहारे...

जान का जोखिम उठाकर चंबल नदी के दोनों तरफ नाव के सहारे तार बदल रहे बिजली कर्मी

विद्युत वितरण कंपनी ने आरडीएसएस के तहत नये कार्यो के माध्यम से बिजली वितरण क्षमता बढ़ाने के लिए अभियान चला रखा है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत उज्जैन जिले के नागदा शहर में बिजली के तार की क्षमता बढ़ाने के लिए चंबल नदी के दोनों तरफ पानी के ऊपर तार स्थापित किये गए हैं। इसके लिए नाव की मदद भी ली गई है।

कंपनी के नागदा कार्यपालन यंत्री निमेश कुमार ने बताया कि 300 मीटर लंबे तार दोनों छोर पर स्थापित किये गए l इसके लिए नदी के दोनों तट पर 11-11 मीटर के 4-4 एच बीम पोल की संरचना मजबूती से बनाकर स्टेण्डरुपी आवरण निर्मित किया गया l

इस कार्य में इंजीनियर समेत 16 कर्मचारी लगाये गये हैं, जिन्होंने एक छोर से दूसरे छोर तक नाव के माध्यम से ही तार भेजे। तार की क्षमता बढ़ाने से इस नवीन 11 केवी रेगून श्रेणी लाईन से आगामी 10 वर्षो तक शहर व समीप के ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली मिलती रहेंगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नागदा के कार्मिकों को बधाई दी।

Related Articles

Latest News