घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार 8 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दिखाई दे रही है और सोने की कीमत में 300 से लेकर 350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,150 रुपये से लेकर 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट है और 22 कैरेट सोना 79,890 रुपये से लेकर 80,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत में तेजी है और चांदी 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











