रेल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होली स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं
इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 07711/07712 चर्लपल्ली-मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन तीन-तीन ट्रिप चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल (जबलपुर), कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
चर्लपल्ली-मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07711 चर्लपल्ली-मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन स्पेशल ट्रेन दिनांक 10, 15 एवं 20 मार्च 2025 को चर्लपल्ली स्टेशन से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:05 बजे, पिपरिया 07:02 बजे, नरसिंहपुर 08:00 बजे, मदन महल 09:50 बजे, कटनी 11:20 बजे, मैहर 12:20 बजे, सतना 13:00 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए मध्य रात्रि 02:00 बजे मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। (03 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07712 मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 12, 17 एवं 22 मार्च 2025 को मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन स्टेशन से भोर 04:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना सायं 18:05 बजे, मैहर 18:38 बजे, कटनी 19:25 बजे, मदनमहल रात 21:05 बजे, नरसिंहपुर 22:26 बजे, अगले दिन पिपरिया मध्य रात्रि 00:30 बजे, इटारसी 02:30 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए सायं 18:00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी। (02 ट्रिप)
ठहराव
काज़ीपेट जंक्शन, पेद्दापल्ली, रामगुंडम, मंचेरियल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, मदन महल (जबलपुर), कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र एवं हाजीपुर।
कोच संरचना
1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 9 शयनयान श्रेणी, 2 कुर्सीयान द्वितीय श्रेणी एवं 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटर कर।
चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 07715/07716 चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन एक-एक ट्रिप चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 07715 चर्लपल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 10 मार्च 2025 को चर्लपल्ली स्टेशन से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रानी कमलापति 09:00 बजे, बीना 11:25 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन प्रातः 05:00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07716 गोरखपुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 मार्च 2025 को गोरखपुर स्टेशन से सुबह 08:00 बजे प्रस्थान कर, बीना रात्रि 23:35 बजे पहुँचकर, अगले दिन रानी कमलापति मध्य रात्रि 01:50 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रात्रि 23:30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी। (01 ट्रिप)
ठहराव
काज़ीपेट जंक्शन, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ओरई, पुखरायाँ, कानपूर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती।
कोच संरचना
2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य श्रेणी एवं 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटर कर ।











