Saturday, March 15, 2025
HomeखेलWPL 2025: एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन...

WPL 2025: एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराया

मुंबई (हि.स.)। महिला प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने तीसरे सीजन के फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी।

मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। तब मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 213 रन बनाए। यस्तिका भाटिया (15) के 26 रनों के टीम स्कोर पर आउट होने के बाद, मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज (77) और नट सीवर ब्रंट (77) ने दूसरे विकेट के लिए 133 रनों रनों की बड़ी साझेदारी की। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 36 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी वजह से गुजरात के सामने मुंबई ने जीत के लिए 214 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

वहीं गुजरात जायंट्स के लिए डैनिली गिब्सन को दो विकेट मिले। जबकि काश्वी गौतम को एक सफलता मिली।

214 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बेथ मूनी मात्र छह रन बनाकर पहले ही ओवर में आउट हो गई। फिर डेनियल गिब्सन ने थोड़ी कोशिश की और 34 रन की पारी खेली। हालांकि उनका साथ हरलीन देओल (8 रन) और कप्तान ऐशले गार्डनर (8 रन) ज्यादा देर नहीं दे सकीं। आखिर में फोबे लिचफील्ड ने 31 रन और भारती फूलमाली ने 30 रन बनाकर जरूर लक्ष्य के करीब पहुंचने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाफी रहा। गुजरात की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 166 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। इसके अलावा अमेलिया केर को 2 और शबनम इस्माइल व नट सीवर ब्रंट को 1-1 सफलता मिली।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu