Monday, June 15, 2026
Homeजन-मनइंदौर ने जीती अंतरक्षेत्रीय विद्युत महिला खेल प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्प‍ियनशि‍प

इंदौर ने जीती अंतरक्षेत्रीय विद्युत महिला खेल प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्प‍ियनशि‍प

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 46वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत महिला खेल प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्प‍ियनश‍िप इंदौर ने 19 अंक अर्जित कर जीत ली। द्वितीय स्थान श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की टीम रही। उन्होंने 12 अंक हासिल किए। तृतीय स्थान पर रही केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की टीम ने 11 अंक अर्जित किए।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को चलित शील्ड प्रदान की और व्यक्तिगत मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। 

बैडमिंटन में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह बना विजेता

बैडमिंटन की टीम चैम्प‍ियनश‍िप श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा ने केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर को पराजित कर जीत ली। एकल स्पर्धा का ख‍िताब केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की रजनी धारने ने कड़े संघर्ष में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की अंजली सिंह को 21-16, 12-21, 21-15 अंक से हरा कर जीता। डबल्स मुकाबले में अंजली सिंह व निकिता पट्टा की जोड़ी ने केन्द्रीय कार्यालय की रजनी धारने व दीक्षा सिंह को 21-7, 21-12 अंक से पराजित कर जीता।       

टेबल टेनिस का ख‍िताब श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह को

टेबल टेनिस स्पर्धा का टीम स्पर्धा का ख‍िताब श्री सिंगाजी ने जीता। द्वितीय स्थान पर भोपाल व तृतीय स्थान पर इंदौर की टीम रही। व्यक्तिगत मुकाबले में एकल में इंदौर की श्वेता मंडलोई विजेता बनीं। द्वितीय व तृतीय स्थान पर श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की शीलू कुलकर्णी व आकांक्षा श्रीवास्तव रहीं। डबल्स मुकाबले में भोपाल की ज्योति वर्मा व संगीता रजक जोड़ी ने इंदौर की श्वेता मंडलोई व अनुराधा को पराजित कर विजेता बनने का गौरव पाया। अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा निंयत्रण प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एमपी पावर टीम में इंदौर की श्वेता मंडलोई, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की शीलू कुलकर्णी व आकांक्षा श्रीवास्तव और उज्जैन की स्नेहलता पवार का चयन किया गया।     

शतरंज में विजेता बनी भोपाल

शतरंज स्पर्धा को भोपाल ने जीत लिया। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की टीम उपविजेता व संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की टीम रही। व्यक्तिगत मुकाबले में भोपाल की दुर्गा मालेकर 4 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहीं। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की रत्ना कलम, संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की प्रिंजुला पाठक व खंडवा की जया कोरी 3-3 अंक लेकर द्वितीय स्थान और ग्वालियर की प्रीति इन्सुलिया 2 अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहीं। ये सभी ख‍िलाड़ी अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल महिला खेल प्रतियोगिता में एमपी पावर टीम का प्रत‍िन‍िध‍ित्व करेंगे।

कैरम स्पर्धा इंदौर ने जीती

कैरम स्पर्धा के फाइनल में इंदौर ने भोपाल को हराया। इंदौर से प्रियंका गुर्जर व अंकिता माहेश्वरी ने भोपाल की वर्षा निमजे व प्रीति सोनी को 2-0 से पराजित किया। केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही।   

टेनीक्वाइट स्पर्धा में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर विजेता

टेनीक्वाइट स्पर्धा की टीम चैम्प‍ियनश‍िप केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर ने इंदौर को पराजित कर जीती। तृतीय स्थान पर भोपाल की टीम रही। व्यक्तिगत मुकाबले में रिंकू शर्मा विजेता, केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की मनीषा झारिया व तृतीय स्थान पर इंदौर की प्रीति शुक्ला रहीं।

Related Articles

Latest News