एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय विद्युत नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता में नाट्य स्पर्धा में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा ने विजेता बनने का गौरव पाया। उनकी नाट्य प्रस्तुति अंधेर नगरी सर्वश्रेष्ठ मानी गई। नुक्कड़ नाटक स्पर्धा का खिताब केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर ने जीता।
इसके अलावा एकल नृत्य में भोपाल की जया सोलंकी प्रथम रहीं व समूह नृत्य में मेजबान केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की टीम विजेता बनी। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने विजयी टीम व प्रतिभागियों को चलित शील्ड व पुरस्कार प्रदान किए।
मंचीय नाटक में अंधेर नगरी सर्वश्रेष्ठ घोषित
मंचीय नाटक की स्पर्धा में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की प्रस्तुति अंधेर नगरी प्रथम रही। द्वितीय स्थान अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की प्रस्तुति वृद्धाश्रम व तृतीय स्थान केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की प्रस्तुति दौड़ को मिला। मंचीय नाटक स्पर्धा में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा के ललित पासनकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की ऋतु रजक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का पुरस्कार अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की प्रस्तुति वृद्धाश्रम के कलाकार वेदप्रकाश शर्मा, सर्वश्रेष्ठ संगीत व मंचसज्जा का पुरस्कार केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की प्रस्तुति दौड़, सर्वश्रेष्ठ मेकअप का पुरस्कार श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की प्रस्तुति अंधेर नगरी व सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की प्रस्तुति अंधेर नगरी के निर्देशक अक्षय तिवारी को प्रदान किया गया।
नुक्कड़ नाटक स्पर्धा में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी विजेता
नुक्कड़ नाटक स्पर्धा में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की प्रस्तुति बंदिनी प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की प्रस्तुति साइबर क्राइम व डिजिटल अरेस्ट को व तृतीय स्थान केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की प्रस्तुति हम क्यों नहीं गाते को मिला। नुक्कड़ नाटक स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर के विश्वनाथ धारगे को मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री प्रीति परसाई, सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार अधिरा, सर्वश्रेष्ठ संगीत मोहन सिंह श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह व सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की निर्देशक पुष्पलता को मिला।
समूह नृत्य में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर बना विजेता
समूह नृत्य स्पर्धा में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की नृत्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी कर्मा प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर व तृतीय स्थान श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की निमाड़ी नृत्य की प्रस्तुति को मिला। एकल नृत्य स्पर्धा में भोपाल की जया सोलंकी द्वारा प्रस्तुत किए गए कत्थक नृत्य प्रथम स्थान पर, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के पवन मेहरा के अर्धनारीश्वर नृत्य को द्वितीय व केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की अनुपमा तिवारी की कत्थक नृत्य प्रस्तुति को तृतीय स्थान मिला।











