Homeमध्य प्रदेशबिजली उपभोक्ताओं के लिए MPPKVVCL ने तैयार किए तीन नए विद्युत सब-स्टेशन

बिजली उपभोक्ताओं के लिए MPPKVVCL ने तैयार किए तीन नए विद्युत सब-स्टेशन

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इंदौर राजस्व संभाग में बिजली के तीन स्थानों पर 33/11 केवी के नए सब-स्टेशन तैयार किए हैं। इनसे हजारों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 5 एमवीए क्षमता के इन प्रत्येक सब-स्टेशन को रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) अंतर्गत तैयार किया गया हैं। ये सब-स्टेशन इंदौर पश्चिम शहर पश्चिम संभाग में पंचकुईया के पास, झाबुआ जिले रंभापुर और कुक्षी क्षेत्र के अखाड़ा (बाग) में तैयार हुए हैं।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि आरडीएसएस अंतर्गत कंपनी क्षेत्र में अब तक 66 नए सब-स्टेशन तैयार होकर बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। आरडीएसएस अंतर्गत नए सब-स्टेशन से लाखों बिजली उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली प्रदाय हो रहा हैं, वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई हैं।

Related Articles

Latest News