Thursday, April 30, 2026
HomeTechnologyमार्केट में धूम मचाने जल्द आ रहा है ओप्पो का धाकड़ स्मार्टफोन...

मार्केट में धूम मचाने जल्द आ रहा है ओप्पो का धाकड़ स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G

Oppo A5 Pro 5G Launch in India: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो भारत में ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो पानी में ग‍िरने पर खराब नहीं होगा और न ही जमीन पर ग‍िरने से टूटेगा। इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार करने की भी जरूरत हैं, क्योंकि Oppo के ये नया स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G इसी हफ्ते 24 अप्रैल को भारत में लॉन्‍च होगा।

Oppo A5 Pro 5G के स्‍पेस‍िफ‍िकेशन

Oppo A5 Pro 5G स्मार्टफोन IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से बचाएगा। Oppo A5 Pro 5G में Android 15-बेस्ड ColorOS 15 दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6.7-इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका र‍िफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। ये MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर चलेगा।

Oppo A5 Pro 5G की बैटरी

Oppo A5 Pro 5G में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और ये स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Oppo A5 Pro 5G का कैमरा

Oppo A5 Pro 5G के बैक में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

Oppo A5 Pro 5G के दाम 

Oppo ने अभी Oppo A5 Pro 5G के दाम का खुलासा नहीं किया है, लेक‍िन ई-कामर्स प्लेटफार्म फ्ल‍िपकार्ट पर इसकी कीमत 20000 से कम होने की जानकारी सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि Oppo A5 Pro 5G के 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 19,999 रुपये हो सकती है।

Related Articles

Latest News