Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyसस्ता मिल रहा है प्रीमियम लुक और कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले वाला Infinix...

सस्ता मिल रहा है प्रीमियम लुक और कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले वाला Infinix Note 50s 5G+

Infinix Note 50s 5G+: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने अपना नया बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन Note 50s 5G+ को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Infinix के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 144Hz 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले, सबसे लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7300 च‍िपसेट दिया गया है। इसके अलावा सबसे अच्छी बात ये है कि आपको Note 50s 5G+ के लिए अलग अलग से चार्जर खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि कंपनी आपको बॉक्‍स में ही मोबाइल के साथ चार्जर देगी।

Infinix Note 50s 5G+ के फीचर्स

Infinix के NOTE 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 144Hz र‍िफ्रेश रेट और 1300 नीट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। NOTE 50s 5G+ में Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेशन दिया गया है। साथ इसमें MediaTek Dimensity 7300 अल्‍ट‍िमेट प्रोसेसर भी दिया गया है।

Infinix Note 50s 5G+ Battery

Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W ऑल राउंड फास्‍ट चार्ज‍िंग को सपोर्ट करेगी।

Infinix Note 50s 5G+ की स्‍पेस‍िफ‍िकेशन

Infinix Note 50s 5G+ 8GB RAM के साथ आएगा और इसमें 256GB तक स्‍टोरेज दिया गया है। वहीं ये स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह मोबाइल धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

साथ ही इसमें Active Halo Lighting फीचर नोटिफिकेशंस और कॉल अलर्ट्स जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 15-आधारित XOS 15 पर चलता है और इसमें AI वॉलपेपर जनरेटर, AI राइटिंग असिस्टेंट और Folax वॉयस असिस्टेंट जैसी उन्नत AI फीचर हैं। ये स्मार्टफोन मरीन ड्र‍िफ ब्‍लू (वेगन लेदर), टाइटेन‍ियम ग्रे (मेटेल‍िक फ‍िन‍िश) और बर्गेंडी रेड (मेटालि‍क फिन‍िश) तीन कलर ऑप्‍शन में आएगा।

Infinix Note 50s 5G+ Camera

Infinix Note 50s 5G+ में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 मेन कैमरा है, जो 4K@30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Infinix Note 50s 5G+ में AI सपोर्ट वाले फोटोग्राफी टूल्स, AIGC मोड और AI इरेजर जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix Note 50s 5G+ की कीमत

Infinix Note 50s 5G+ स्मार्टफोन को दो वेर‍िएंट में लॉन्‍च क‍िया गया है। जिसमें 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, वहीं 8GB+256GB वेर‍िएंट की कीमत 16,999 रुपये निर्धारित की गई है। Infinix के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart और रीटेल स्‍टोर से खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Latest News