मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने सोनकच्छ संभाग के अंतर्गत फावड़ा 33/11 KV सब-स्टेशन का निरीक्षण किया।
उन्होंने नवीन 33 केवी फावड़ा लाइन एवं सब-स्टेशन के नवीनीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
प्रबंध निदेशक ने फीडरों की तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानि के संबंध में भी जानकारी ली एवं सुधार हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री देवास केतन रायपुरिया, सोनकच्छ कार्यपालन यंत्री अंकुर गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।









