Sunday, January 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली संविदा कर्मचारियों को भी मिले 9 वर्षीय उच्च वेतनमान

बिजली संविदा कर्मचारियों को भी मिले 9 वर्षीय उच्च वेतनमान

जिस तरह नियमित कर्मचारियों को 9 वर्ष पूरे करने पर उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाता है, उसी प्रकार विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को भी 9 वर्षीय उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाना चाहिए।

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बताया कि प्रदेश की विभिन्न बिजली कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को 9 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं, अतः बिजली कंपनियों के संविदा कर्मचारियों को भी 9 वर्षीय उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाये।

संघ के शंभूनाथ सिंह, राम केवल यादव, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, असलम खान, प्रदीप द्विवेदी, राजेश कोल, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, संदीप यादव, शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, मुकेश पटेल, राकेश नामदेव आदि ने विद्युत कंपनियों में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों को 9 वर्षीय उच्च वेतनमान दिये जाने की मांग की है।

Related Articles

Latest News