स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Motorola ने ई-कामर्स प्लेटफार्म Amazon India पर Razr 60 Ultra का एक पेज लाइव किया है, जिसमें फ्लिप फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी गई है।
हालांकि अभी Motorola ने फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra की कीमत और लॉन्चिंग की तारीख नहीं बताई है, लेकिन कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने Amazon India के लाइव पेज पर इसे World’s Most Powerful AI Flip Phone कहा है, इसका मतलब है कि इसमें सभी लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
Motorola Razr 60 Ultra के फीचर्स
इस बीच कुछ लीक्स में Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है, जिसके तहत Motorola Razr 60 Ultra को ग्रीन, रेड और बेज कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। साथ ही Motorola Razr 60 Ultra में 6.9-इंच का 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 165Hz की अल्ट्रा स्मूथ रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही 4-इंच का सेकेंडरी कवर स्क्रीन भी दिया जाएगा, जो नोटिफिकेशन, कॉल्स और क्विक फीचर्स देखने में उपयोग होगा।
Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Motorola Razr 60 Ultra में पावर के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, ये बात Motorola ने भी कंफर्म कर दी है। ये स्मार्टफोन 16GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। Motorola Razr 60 Ultra में Android 15 पर आधारित Motorola का OS Hello UX दिया जाएगा। इसके अलावा ये स्मार्टफोन IP48 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से बचाएगा।
Motorola Razr 60 Ultra का कैमरा
Motorola Razr 60 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Motorola Razr 60 Ultra की बैटरी
Motorola Razr 60 Ultra में 68W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है।











