यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्प्लॉयीज एन्ड इंजीनियर्स मध्य क्षेत्र के नव नियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह प्रांतीय अध्यक्ष व्हीकेएस परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र कंपनी में कार्यरत एवं यूनाइटेड फोरम के विभिन्न पदाधिकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ यूनाइटेड फोरम के प्रदेश संरक्षक व्हीकेएस परिहार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आप ने अपने संबोधन में कहा कि यूनाइटेड फोरम की नींव संघर्षों पर रखी गई है। फोरम के द्वारा विभिन्न कर्मचारी को सातवें वेतनमान, संविदा नीति 2016, संविदा नीति 2018, महंगाई भत्ता, पेंशन बहाली, सरनी पावर प्लांट का निजीकरण रोकना, चतुर्थ वेतनमान, o3 स्टार विसंगति,भाड़ा भत्ता, एवं विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को संघर्षों का सामना करते हुए किस प्रकार अपने आंदोलन से पूर्ण कराया।
यह भी बताया गया की शाल श्रीफल के साथ प्रचार और फोटो संभव है किंतु मांगों की पूर्ति बिना दबाव नहीं हो सकता, अलग-अलग संगठन बनाकर स्वयं का वर्चस्व बनाए जा सकता है किंतु यदि वास्तव में कर्मचारियों को कुछ दिलवाना है तो अलग-अलग नहीं बल्कि एक होना होगा। एकता और संगठन के माध्यम से हम बड़े से बड़े असफलता को सफलता में परिवर्तित कर सकते हैं।
प्रदेश संरक्षक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आरएस कुशवाह के द्वारा नवीन मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को निष्ठा एवं इमानदारी के साथ संगठन में सकारात्मक दिशा में कार्य करने के गुण बताए गए। उक्त कार्यक्रम का संचालन जेएल तेजराज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री जाहिद खान के द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की एवं फोरम की स्पष्ट पारदर्शिता एवं उद्देश्य के बारे में बताया गया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया की विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की अन्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से समानता नहीं की जा सकती, क्योंकि हम उस क्षेत्र में कार्य करते हैं जब तेज आंधी तूफान भीषण गर्मी आदि विपरीत परिस्थिति निर्मित होती है जब लोग घर में चैन से सोते हैं तब एक विद्युत कर्मी घर से बाहर निकलकर कार्य करता है इसलिए यदि हम अपने कार्य के अनुरूप सुविधाओं की मांग करते हैं तो वह एक जायज मांग है।
मध्य क्षेत्र कंपनी के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सचिव, संगठन सचिव, मीडिया प्रभारी एवं सदस्यों ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फोरम को शक्ति प्रदान कर लंबित अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में पूर्ण करने के संबंध में शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री बीबीएस परिहार, आरएनएस ठाकुर, अधीक्षण यंत्री राकेश नायक, संजय जोशी, समीर शर्मा, अंकुर कसकर, मनोज अग्रवाल, हरिश मेहता, सत्येंद्र मलिक, अनंत मिश्रा, चंदेल जी, सुश्री प्रियंका शर्मा, इंदु दुबे, नंदिनी पटेल, पंकज शर्मा, महावीर सिंह, दुर्गा पांडे, संदीप यादव, प्रवीण दुबे, प्रशांत पाल, चंद्र मणि, रोहित,पुष्पेंद्र, कुलदीप, पंचेश्वर, अखिलेश सूर्यवंशी, विवेक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, नितेश दीक्षित, पूर्व क्षेत्र कंपनी संयोजक एसके पचौरी, अरुण ठाकुर, पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।










