Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमडी के अधिकारियों को निर्देश- मेंटेनेंस एवं आपूर्ति का पर्यवेक्षण कर प्रस्तुत...

एमडी के अधिकारियों को निर्देश- मेंटेनेंस एवं आपूर्ति का पर्यवेक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था, मैंटनेंस एवं वर्तमान में मौसम में भारी बदलाव के चलते गुरूवार दोपहर अधिकारियों की मिटिंग ली।

उन्होंने विभागाध्यक्षों, मुख्य अभियंताओं को भी इंदौर शहर में भ्रमण कर मेंटेनेंस एवं आपूर्ति संबंधी व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए और सघन प्रयास किए जा सके।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Latest News