स्मार्टफोन निर्माता OnePlus जल्द ही लेटेस्ट फीचर्स के साथ अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 5 का Supreme Edition लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से OnePlus Ace 5 के Supreme Edition को लॉन्च करने की घोषणा की है और इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा।
मीडिया लीक्स के अनुसार OnePlus के चाइना प्रेसिडेंट ली जीए ने पुष्टि की है कि नई Ace 5 सीरीज के स्मार्टफोंस को अगले हफ्ते चीन में पेश किया जाएगा इस बार Ace 5 सीरीज में एक नया वैरियंट भी देखने को मिलेगा जिसका नाम होगा OnePlus Ace 5 Supreme Edition, जिसे अंग्रेज़ी में Ultra Edition भी कहा जा रहा है।
साथ ही एक और डिवाइस को OnePlus Ace 5 Racing Edition बताया जा रहा है, जिसे ग्लोबली OnePlus Nord 5 के नाम से पेश किया जा सकता है।
OnePlus Ace 5 Supreme Edition की Geekbench लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि इसमें Dimensity 9400+ SoC के साथ 16GB RAM दी जाएगी। नए स्मार्टफोंस में बड़ी पावरफुल बैटरी मिल सकती है। Racing Edition में 6.77-इंच का LTPS डिस्प्ले और बैक पैनल में 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।










