realme Neo 7 Turbo: रियलमी अपना ट्रांसपरेंट डिजाइन वाला नया स्मार्टफोन realme Neo 7 Turbo 29 मई को लॉन्च करेगा। कंपनी नए स्मार्टफोन को फिलहाल चाइनीज मार्केट में लॉन्च करेगी, भारत में realme Neo 7 Turbo कब लॉन्च होगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है अगले महीने इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
realme Neo 7 Turbo में 100W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7200mAh की दमदार बैटरी में दी गई है। साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन सीधे चार्जर से पावर लेता है। यानी बैटरी को स्किप करते हुए हीटिंग कम करता है।
realme Neo 7 Turbo में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया है। जिसके साथ इसमें 7,700mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया जा रहा है। जिससे गेमिंग या भारी टास्क के दौरान मोबाइल गर्म नहीं होगा।
Realme Neo 7 Turbo में 1.3mm अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स के साथ एक 4608Hz PWM डिमिंग डिस्प्ले दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई, जिसमें 12GB RAM+256GB स्टोरेज और 16GB RAM+1TB तक स्टोरेज हो सकता है।
Realme Neo 7 Turbo के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX882 (OIS) प्राइमरी कैमरा, इसके साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।











