रियलमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन realme P3x 5G की कीमतों में कटौती की है और इस कटौती के बाद इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। realme P3x की कीमतों में कटौती के साथ ही अनेक ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे इस स्मार्टफोन को और सस्ते में खरीदा जा सकता है।
16,999 रुपये में लॉन्च हुए realme P3x के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, कंपनी इस स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह 17,999 रुपये में लॉन्च हुए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, कंपनी इस पर भी 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
realme P3x Feachurs
realme P3x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, 950निट्स ब्राइटनेस, 1500:1 Contrast Ratio और 2400×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया।
realme P3x 5G Camera
realme P3x 5G के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और इसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।
realme P3x 5G Battery
realme P3x 5G में 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस समर्टफोन में OTG व रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।











