स्मार्टफोन निर्माता वीवो जल्दी ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra करने वाली है। vivo के इस नए समार्टफोन को लेकर यूजर्स में खासी उत्सुकता है। अब टिप्सटर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Vivo T4 Ultra को लेकर कुछ जानकारियाँ लीक की है।
लीक्स के अनुसार Vivo T4 Ultra को जून में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Vivo T4 Ultra में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 दिया जा सकता है।
Vivo T4 Ultra में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।










