Oppo A6i 5G Launch: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6i 5G लॉन्च करने वाला है।
लीक्स के अनुसार Oppo A6i 5G के स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि TENAA लिस्टिंग और Google Play Supported Devices से हो चुकी है। यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की LCD स्क्रीन (720 x 1604 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन) के साथ आएगा और Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा।
Oppo A6i 5G के मुख्य फीचर्स
- प्रोसेसर: 2.4GHz ऑक्टा-कोर Dimensity 6300 प्रोसेसर
- रैम और स्टोरेज: 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज
- कैमरा: 8MP फ्रंट कैमरा तथा 50MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा
- बैटरी: 90W फास्ट चार्जिंग से लैस 5,860mAh बैटरी
- सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
- डाइमेंशन: 165.71 x 76.25 x 7.99mm, वजन 194 ग्राम
यह फोन Oppo A5x 5G से काफी मिलता-जुलता है और जल्द ही चीन में लॉन्च होने की संभावना है।











