Monday, June 15, 2026
HomeTechnology10,000 रुपये की रेंज में लॉन्च हुआ 6,000mAh की बैटरी वाला Vivo...

10,000 रुपये की रेंज में लॉन्च हुआ 6,000mAh की बैटरी वाला Vivo Y19s Pro स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y19s Pro लॉन्च कर दिया है। Vivo Y19s Pro में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले, 6,000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 256GB स्टोरेज सहित लेटेस्ट एआई फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo Y19s Pro की कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन जैसे कि पपर्ल सिल्वर, ग्लेशियर ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध है। Vivo Y19s Pro में फोन के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन यानि मिलिटरी ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

Vivo Y19s Pro Features

Vivo Y19s Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1608×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y19s Pro में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.10 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और इसका वजन 200 ग्राम है। साथ ही इसमें ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 2.4, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक, सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं हैं। 

Vivo Y19s Pro Battery and Camera

Vivo Y19s Pro में 44W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Vivo Y19s Pro के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पैनल में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Latest News