Monday, June 15, 2026
HomeTechnology50MP का AI कैमरा और 6,300mAh की दमदार बैटरी वाला Realme C71...

50MP का AI कैमरा और 6,300mAh की दमदार बैटरी वाला Realme C71 स्मार्टफोन लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने बजट रेंज में अपना नया स्मार्टफोन Realme C71 लॉन्च कर दिया है। Realme C71 स्मार्टफोन AI सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,300mAh की दमदार बैटरी और मिलिट्री स्टैंडर्ड शॉकप्रूफ बॉडी से लैस है। Realme C71 को ब्लैक नाइट आउल और स्वान व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Realme C71 को 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया गया है। फिलहाल ये स्मार्टफोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Realme C71 Specifications

Realme C71 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 725 निट्स ब्राइटनेस वाला 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,604 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। Realme में डायनामिक रैम फीचर दिया गया है, जिससे रैम को 18GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

Realme C71 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ इस फोन में एक्सेलेरेशन सेंसर, फ्लिकर सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, साइड कैपेसिटिव सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।

Realme C71 Battery

Realme C71 स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगातार 9 घंटे तक गेमिंग टाइम देती है।

Realme C71 Camera

Realme C71 के बैक पैनल में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  

Realme C71 Protection

कंपनी का दावा है कि Realme C71 स्मार्टफोन 1.5 मीटर से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा, क्योंकि ये स्मार्टफोन आर्मरशेल बिल्ड है और इसने मिलिट्री स्टैंडर्ड शॉकप्रूफ टेस्ट पास किया है। साथ ही इसमें सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन टेक्नोलॉजी है जो डिवाइस के अंदर जमा पानी को साफ करती है।

Related Articles

Latest News