Realme C71 Smartphone: रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme C71 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की दमदार बैटरी, AI पावर्ड 50MP कैमरा, सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन टेक्नोलॉजी सहित शानदार फीचर्स से लैस है।
सिर्फ 7.79 mm पतले Realme C71 में स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपये तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये रखी गई है।
Realme C71 Camera
Realme C71 के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्टेड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme C71 Battery
Realme C71 में 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,300mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Realme C71 Features
Realme C71 को सी ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा Realme C71 में आर्मरशेल बिल्ड है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 1.5 मीटर से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। Realme C71 में सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन टेक्नोलॉजी है जो डिवाइस के अंदर जमा पानी को साफ करती है। साथ ही इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Beidou, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि फीचर्स दिए गए हैं।
Realme C71 Specifications
Realme C71 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 725 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल के सपोर्ट वाला 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें लेटेस्ट AI फीचर्स भी दिए हैं।












