Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: आज कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश...

मध्य प्रदेश का मौसम: आज कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज बुधवार को भी 17 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में तेज बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में आसमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों की सक्रियता बढ़ी है। आने वाले चार दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने आज बुधवार को इंदौर, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, उमरिया और नरसिंहपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर शहरों में भी आंधी-तूफान की संभावना है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, निवाड़ी, नीमच, देवास, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज बुधवार को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Latest News