Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather Update: भारी बारिश का तांडव! भोपाल से इंदौर तक छाए...

MP Weather Update: भारी बारिश का तांडव! भोपाल से इंदौर तक छाए काले बादल, जानें आज का मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है। जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, नरसिंहपुर, शहडोल और बालाघाट में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

इन जिलों में रहेगा बादलों का पहरा
वहीं, मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, इंदौर, उज्जैन, देवास और धार में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और रुक-रुककर बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि इन इलाकों में भारी बारिश के आसार कम हैं, लेकिन ठंडी हवाओं और फुहारों से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम और हरदा में मानसून ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, जहां दोपहर बाद तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
किसानों के विशेष सलाह –

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावित खतरों को देखते हुए आम जनमानस और किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले खेतों, ऊंचे पेड़ों या पानी के स्रोतों के पास न खड़े होने की सख्त हिदायत दी गई है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में जलजमाव न होने दें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखें. भारी बारिश प्रभावित क्षेत्रों में वाहन चालकों को संभलकर चलने और उफनते नदी-नालों को पार न करने की हिदायत दी गई है.

Related Articles

Latest News