Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयMP Weather Update: मानसून फिर हुआ मेहरबान, कई जिलों में तेज बारिश...

MP Weather Update: मानसून फिर हुआ मेहरबान, कई जिलों में तेज बारिश के आसार

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार, 24 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मानसूनी तंत्र के कारण अगले 24 घंटों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने और मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी –
मौसम विभाग के अनुसार बड़वानी और धार जिले में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, सतना और कटनी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 153 मिमी बारिश नसरुल्लागंज में हुई. गैरतगंज में 135.4 मिमी और सिवनी में 122 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा सुल्तानपुर, धनौरा, मंदसौर, भोपाल, सीहोर, रायसेन और कटनी समेत कई इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई.

इन शहरों में ऐसा रहेगा तापमान
मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में बादल छाए रहने और बारिश के बीच तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है, जबकि इंदौर में पारा 26°C/22°C के आसपास रह सकता है। ग्वालियर में अधिकतम 34°C और न्यूनतम 27°C, जबलपुर में 26°C/22°C, रीवा में 29°C/24°C तथा सागर में 29°C/23°C तापमान रहने की संभावना है। वहीं नर्मदापुरम में 29°C/23°C, खंडवा में 28°C/19°C, छिंदवाड़ा में अधिकतम 25°C और सिवनी में करीब 24°C तापमान रहने का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

किस कारण से हो रहा मौसम में बदलाव?

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ फिलहाल राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश और बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है. इसके साथ पूर्व-पश्चिम शियर जोन और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है. यही वजह है कि बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं.

Related Articles

Latest News