HomeTechnologyअट्रैक्टिव लुक और दमदार बैटरी वाला Realme C73 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

अट्रैक्टिव लुक और दमदार बैटरी वाला Realme C73 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने बजट रेंज में अपना नया स्मार्टफोन Realme C73 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz के सपोर्ट वाला 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Realme C73 5G को कंपनी ने जेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल और ओनिक्स ब्लैक रंगों में उतारा है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा Realme C73 5G के बैक पैनल में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।

Realme C73 5G के फीचर्स

Realme C73 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, इसके साथ 4GB रैम (8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट), 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प दिया गया। इस स्मार्टफोन में MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

Realme C73 5G का कैमरा और बैटरी

Realme C73 5G के बैक में 32MP का प्राइमरी रियर AI कैमरा और फ्रन्ट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C73 5G की कीमत

Realme C73 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये तथा 4GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर 500 रुपये की छूट दे रही है।

Related Articles

Latest News