HomeTechnologyप्रीमियम फीचर्स और किलर लुक वाला Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन भारत में...

प्रीमियम फीचर्स और किलर लुक वाला Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च

Vivo T4 Ultra Smartphone Launched In India: स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने आज अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है।

Vivo T4 Ultra में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले है। इसे मेटियोर ग्रे और फीनिक्स गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 

Vivo T4 Ultra Price

भारत में Vivo T4 Ultra के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। Vivo T4 Ultra भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, वीवो की ऑफिशियल साइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 18 जून से बेचा जाएगा।

Vivo T4 Ultra Specifications

Vivo T4 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल वाला 6.67 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

Vivo T4 Ultra Camera 

Vivo T4 Ultra के बैक पैनल में OIS सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और f/2.55 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रन्ट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Vivo T4 Ultra Battery

Vivo T4 Ultra में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है। 

Vivo T4 Ultra Features

Vivo T4 Ultra में Google के सर्किल टू सर्च और एआई नोट असिस्ट, एआई इरेज, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और एआई कॉल ट्रांसलेशन जैसे अन्य एआई फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल नैनो सिम, 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।

Related Articles

Latest News