Tuesday, June 16, 2026
Homeजन-मनअखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमपी पावर...

अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमपी पावर को मिले दो कांस्य पदक

तेलंगाना पावर जनरेटिंग कंपनी के तत्वावधान में पिछले दिनों हैदराबाद में आयोजित 47वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमपी पावर की पुरूष टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

पुरूष वर्ग में एमपी पावर के पंकज साठे व सुमित अग्रवाल की जोड़ी ने पुरूष वर्ग की युगल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में एमपी पावर की शीलू चतुर्वेदी व स्नेहलता पवार की जोड़ी युगल के सेमी फाइनल तक पहुंची। उन्हें प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान मिला। प्रतियोगिता में देश भर की 13 पावर यूटिलिटी की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पंजाब टीम विजेता व गुजरात ऊर्जा विकास निगम की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में गुजरात विजेता व उपविजेता महाराष्ट्र जेनको की टीम रही।

पुरूषों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमपी पावर ने अपने पूल में महाराष्ट्र ट्रांस्को को 3-1 और राजस्थान पावर प्रसारण कंपनी को 3-0 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में एमपी पावर ने महाराष्ट्र जेनको को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में एमपी पावर का सशक्त गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड टीम से मुकाबला हुआ जहां एमपी पावर की टीम 3-0 से पराजित हो गई। तृतीय व चतुर्थ स्थान के लिए खेले गए मैच में एमपी पावर ने महाराष्ट्र वितरण कंपनी को पराजित कर कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में एमपी पावर टीम का प्रत‍िन‍िध‍ित्व पंकज साठे, सुमित अग्रवाल, अविनाश वर्मा, महेश बालोदी व हितेश परमार ने किया। एमपी पावर पुरूष टीम में शामिल प्रत्येक खि‍लाड़ी ने व्यक्तिगत मुकाबले में एकल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय राउंड तक अपने मैच खेले।

एमपी पावर की महिला टीम का प्रत‍िन‍िध‍ित्व श्वेता मंडलोई, आकांक्षा श्रीवास्तव, शीलू चतुर्वेदी, स्नेहलता पवार व संगीता रजक ने किया। महिला टीम की मैनेजर एमपी पावर महिला खेल प्रभारी रजनी धारणे थीं।

Related Articles

Latest News