वीवो के शानदार स्मार्टफोन Vivo Y300 5G के दाम में कंपनी ने कटौती की है। इस स्मार्टफोन में 50MP डुअल रियर कैमरे के साथ 80W सुपर फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कंपनी ने Vivo Y300 5G के दो वैरिएंट लॉन्च किए थे, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपये रखी गई थी। अब कंपनी इस पर 5 हजार रुपये फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इनका दाम क्रमश: 20,999 रुपये और 22,999 रुपये हो गया है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है।
Vivo Y300 5G Camera
Vivo Y300 5G के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया गया है, साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाले 2MP Bokeh लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फ्रन्ट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y300 5G Features
Vivo Y300 5G स्मार्टफोन में IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और OTG सपोर्ट दिए गए है। Vivo Y300 5G में Wet-Hand Touch फीचर भी दिया गया है, जिससे इस स्मार्टफोन को गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।
Vivo Y300 5G Specifications
Vivo Y300 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits ब्राइटनेस वाला 6.7-इंच का FHD पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400X1080 पिक्सल है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।











