Friday, October 23, 2026
HomeTechnologyवाटरप्रूफ स्मार्टफोन OPPO A5x 5G के साथ बारिश में बेफिक्र होकर करें...

वाटरप्रूफ स्मार्टफोन OPPO A5x 5G के साथ बारिश में बेफिक्र होकर करें मस्ती, खींचे फोटो या बनाएं रील्स

OPPO A5x 5G Smartphone: भारत में लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Oppo A5x 5G धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है, साथ ही ये स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। IP65 रेटिंग के कारण आप इसे बरसते पानी में भी बिंदास चला सकते हैं, फोटो खींच सकते हैं और रील्स बना सकते हैं।

भारत में OPPO A5x 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 4000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये सेल किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

OPPO A5x 5G Battery

OPPO A5x 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

OPPO A5x 5G Camera

OPPO A5x 5G के बैक में 32 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OPPO A5x 5G Specifications

OPPO A5x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ ARM माली-G57 MC2@1072MHz GPU दिया गया है। जिसे 4GB LPDDR4X RAM और ​​128GB UFS 2.2 स्टोरेज से जोड़ा गया है, साथ ही रैम को 4GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर ऑपरेटिंग सिस्टम 15 दिया गया है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Related Articles

Latest News