Homeमध्य प्रदेशMPPGCL के एमडी, डायरेक्टर टेक्न‍िकल और कार्पोरेट सर्विसेस आफ‍िस को मिला आईएसओ...

MPPGCL के एमडी, डायरेक्टर टेक्न‍िकल और कार्पोरेट सर्विसेस आफ‍िस को मिला आईएसओ सर्ट‍ि‍फ‍िकेश

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर के मुख्यालय स्थि‍त प्रबंध संचालक, डायरेक्टर टेक्न‍िकल व मुख्य अभियंता कार्पोरेट सर्विसेस कार्यालय को अंतराष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आईएसओ 9001:2015 सर्टि‍फिकेशन प्रदान किया गया है।

इन कार्यालयों को यह प्रमाणपत्र उच्च स्तर के अंतराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने हेतु प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व कंपनी के पांच कार्यालयों को अंतराष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुके हैं। 

पावर जनरेटिंग कंपनी के कुल कार्यालयों 18 में से आठ कार्यालय को अब तक आईएसओ सर्टि‍फ‍िकेशन प्रदान किया जा चुका है। ये सभी आठ कार्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।

पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, डायरेक्टर सुबोध निगम व मिलिन्द भान्दक्कर ने आईएसओ प्राप्त कार्यालय के समस्त अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि ये तीनों कार्यालय भविष्य में भी उच्च स्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए कार्य करेंगे।

Related Articles

Latest News