बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय पल्सर NS400Z बाइक का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। भारत में नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये रखी गई है। 2025 बजाज पल्सर NS400Z में 373cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, इस इंजन की पावर 43bhp है। यह बाइक 157kmph की टॉप स्पीड देती है।
नई पल्सर NS400Z 0 से 60kmph की रफ्तार सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है और 0 से 100kmph की रफ्तार 6.4 सेकंड में हासिल करती है। हालांकि इसका माइलेज 28kmpl है।
नए वैरिएंट में कई हार्डवेयर अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें बाइक के पीछे की ओर चौड़े 150 सेक्शन के स्टील रेडियल टायर्स दिए गए हैं, ब्रेकिंग सिस्टम में सुधार करते हुए नए सिंटर ब्रेक पैड्स दिए गए हैं, जो स्टॉपिंग डिस्टेंस को 7 प्रतिशत तक कम कर देते हैं। नई पल्सर NS400Z में स्पोर्ट शिफ्ट सिस्टम (बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर) भी दिया गया है, जिससे बिना क्लच के दोनों दिशाओं में फुल थ्रॉटल गियर शिफ्टिंग संभव होती है।











