भारत में लॉन्च हुए Motorola के नए स्मार्टफोन Motorola G96 5G की बिक्री आज 16 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की वेबसाइट पर शुरू हो रही है। Motorola G96 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी अनेक तरह के डिस्काउंट दे रही है।
Motorola G96 5G Camera
Motorola G96 5G के बैक पैनल में OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस और मैक्रो विजन सपोर्ट और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फिक्स्ड फोकस और f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola G96 5G Battery
Motorola G96 5G में 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola G96 5G Features
Motorola G96 5G को एशले ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, कैटलिया ऑर्किड और ग्रीनर पेस्टर्स कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस वाला 6.67 इंच का FHD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले वाटर रेसिस्टेंट टच सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है।
Motorola G96 5G OS
इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 7S Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित हैलो UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसे तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.93 मिमी और वजन 178.10 ग्राम है।










