Homeमध्य प्रदेशट्रांसमिशन लाइनों के रखरखाव का सम्पूर्ण कार्य निजी कंपनी को सौंपेगी MPPTCL

ट्रांसमिशन लाइनों के रखरखाव का सम्पूर्ण कार्य निजी कंपनी को सौंपेगी MPPTCL

मध्य प्रदेश की पावर ट्रांसिमशन कंपनी अपनी ट्रांसमिशन लाइनों के रखरखाव का सम्पूर्ण कार्य बाह्य सेवा प्रदाताओं को सौंप देगी और इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। विद्युत् सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ट्रांसमिशन लाइन के रखरखाव का सम्पूर्ण कार्य बाह्यस्रोत सेवा प्रदाता को सौंप दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मध्य प्रदेश की पावर ट्रांसिमशन कंपनी ने एक आदेश निकाल कर कंपनी में सैकड़ों नियमित पद समाप्त कर दिए हैं। ट्रांसमिशन कंपनी ने हाऊस कीपिंग, वाच एण्ड वार्ड तथा ‘बी’, ‘सी’ श्रेणी के समस्त अति उच्च दाब उपकेन्द्रों के संचालन से संबंधित कार्य बाह्य सेवा प्रदाता के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद बाह्य सेवा प्रदाता के माध्यम से कंपनी के 1652 पदों से संबंधित कार्यों को संपादित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि भारत में कई कंपनियां ट्रांसमिशन लाइन रखरखाव सेवाएं प्रदान करती हैं। जिनमें सार्वजानिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया प्रमुख है, वहीं निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां जैसे कि अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अर्वेन्सिस एनर्जी, टेलीगेंस, आईपीटीपीएल, जेबीएस एंटरप्राइजेज, विक्रान इंजीनियरिंग, infitechpower.com, अकुंथा प्रोजेक्ट्स और वीएसपीएल एनर्जी, जो ट्रांसमिशन लाइनों के संचालन और रखरखाव में विशेषज्ञ हैं।

विद्युत् सूत्रों के अनुसार उपरोक्त कंपनियों में से कई कंपनियां जबलपुर स्थित पावर ट्रांसिमशन कंपनी के मुख्यालय का दौरा भी कर चुकी हैं और जिसके बाद जल्द ही एमपी ट्रांसको के द्वारा ट्रांसमिशन लाइनों के रखरखाव का कार्य निजी कंपनियों को सौंप दिया जायेगा।

Related Articles

Latest News