Thursday, April 30, 2026
HomeTechnologyबजट रेंज वाला नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G हुआ लॉन्च

बजट रेंज वाला नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G हुआ लॉन्च

New Samsung Galaxy 5G Smartphone: सैमसंग का नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G भारत में लॉन्च हो गया है। Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप,  5000mAh बैटरी और Android 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Samsung Galaxy F36 5G price

भारत में Samsung Galaxy F36 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। Samsung Galaxy F36 5G की बिक्री 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे से की जाएगी और लॉन्च ऑफर के तहत बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की फ्लैट छूट दी जाएगी।

Samsung Galaxy F36 5G Camera

Samsung Galaxy F36 5G के बैक पैनल में OIS के सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके कैमरे AI एडिटिंग, Photo Remaster, Circle to Search, Object Eraser जैसे लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं।

Samsung Galaxy F36 5G Battery

Samsung Galaxy F36 5G में 25W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

Samsung Galaxy F36 5G Features

Samsung Galaxy F36 5G को कंपनी ने Onyx Black, Luxe Violet और Coral Red कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया है। इसमें Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।  साथ ही इसमें Samsung Exynos 1380 (5nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy F36 5G स्मार्टफोन 7.7mm पतला है और इसका वजन लगभग 197 ग्राम है।

इसके अलावा Galaxy F36 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Galaxy F36 5G में Android 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया  है और कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 6 जनरेशन तक Android अपग्रेड्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

Related Articles

Latest News