Thursday, April 30, 2026
HomeTechnologyiQOO ने लॉन्च किया AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले वाला मिड रेंज स्मार्टफोन, जानें...

iQOO ने लॉन्च किया AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले वाला मिड रेंज स्मार्टफोन, जानें iQOO Z10R का प्राइस

स्मार्टफोन निर्माता वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R भारत में लॉन्च कर दिया है। iQOO Z10R में 50MP का बैक कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा, 5700mAh की बैटरी, 6.77 इंच का FHD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है।

भारत में iQOO Z10R के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये रखी है। iQOO Z10R की बिक्री 29 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और iQOO ई-स्टोर से की जाएगी। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट या 2000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

iQOO Z10R Battery

iQOO Z10R में 44W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5700mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Z10R Camera

iQOO Z10R के बैक पैनल में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO Z10R features

कंपनी ने iQOO Z10R को एक्वामरीन और मूनस्टोन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 2.6GHz तक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर, Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

iQOO Z10R स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 एवं IP69 रेटिंग और गिरने पर टूट-फूट से बचाव के लिए मिलिट्री-ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H दी गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है। ये स्मार्टफोन 7.39 मिमी पतला और 183.5 ग्राम वजनदार है।

Related Articles

Latest News