Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशमोहन यादव कैबिनेट के आज के निर्णय: चार अहम विधेयकों को मिली...

मोहन यादव कैबिनेट के आज के निर्णय: चार अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का भी फैसला किया है। विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन अधिग्रहण समेत चार अहम विधेयकों को भी मंजूरी दी गई हैं।

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा के समिति कक्ष नंबर-1 में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चार अहम विधेयकों को मंजूरी दी गई, जिन्हें इसी सत्र में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा सरकार ने बाबई मोहासा में उद्योग के लिए जमीन देने पर छूट, विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में गांवों की जमीन का अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है।

कैबिनेट में विश्वास संशोधन विधेयक 2025, माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक, दुकान स्थापना अधिनियम संशोधन विधेयक और कारखाना अधिनियम संशोधन विधेयक पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद इन सभी विधेयकों को हरी झंडी दे दी गई।

Related Articles

Latest News