मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में मूसलधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में अत्याधिक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
गुना में सेना की मदद लेनी पड़ी। रायसेन में बाढ़ के हालात निर्मित हुए। विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, बैतूल में भी तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम के तवा, बैतूल के सतपुड़ा, राजगढ़ के मोहनपुरा, भोपाल के कलियासोत, गुना के गोपीकृष्ण बांध के गेट खोले गए हैं।
मौसम विभाग ने आज रायसेन, नर्मदापुरम और हरदा जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पाढुर्णा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
वहीं अशोकनगर जिले में बचाव अभियान चलाया गया। खंडवा के ओंकारेश्वर बाँध से 14 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा हैं। दमोह जिले में बारिश होने से नदी नाले उफान पर है। रायसेन नगर की कई बस्तियां में जल भराव हुआ है। मुरैना में चम्बल का जल स्तर धीमी गति से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है।
समाचार स्रोत- शब्द











