Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में दो सेवानिवृत्त अभियंताओं सहित PWD...

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में दो सेवानिवृत्त अभियंताओं सहित PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता भी शामिल हैं।

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद सड़क निर्माण में गड़बड़ी की जांच शुरू हुई थी, जिसमें विभागीय अधिकारियों की भूमिका उजागर हुई है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष दो हजार दस में स्वीकृत गंगालूर थाना क्षेत्र में बनी नेलसनार-कोड़ोली-मिरतुर-गंगालूर सड़क की लागत करीब तिहत्तर करोड़ रुपये थी। लेकिन निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता में कमी को लेकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने रिपोर्टिंग की थी।

इसके बाद इसी साल एक जनवरी की रात से मुकेश चंद्राकर लापता हो गए थे। बाद में उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया।

पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, उसके भाई रितेश और दिनेश चंद्राकर के साथ सुपरवाइज़र महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया था। एसआईटी जांच के दौरान पुलिस को सड़क निर्माण में गड़बड़ी के सबूत मिले हैं।

समाचार स्रोत- शब्द

Related Articles

Latest News